Breaking News
Home / देश-दुनिआ / राजस्थान नवनिर्माण पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक, एक नजर

राजस्थान नवनिर्माण पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक, एक नजर

राजस्थान नवनिर्माण पार्टी
राजस्थान नवनिर्माण पार्टी

जयपुर में राजस्थान नवनिर्माण पार्टी की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में राजस्थान नवनिर्माण पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के संविधान तथा उसकी विचारधारा से अवगत कराया। राजस्थान में एक परिपाटी बनी हुई है एक कार्यकाल बीजेपी दूसरा कार्यकाल कांग्रेस का रहता है। प्रदेश में राजस्थान निर्माण पार्टी एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में जनता के सामने आएगी, क्योंकि प्रदेश में भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, असंवेदनशीलता, हिंसा, अशांति, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं।

देश प्रदेश में सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही भ्रष्टाचार की पोषक रही है दोनों ही पार्टियों को जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। देश और प्रदेश में गरीबी बढ़ती जा रही है जो भी विकास हो रहा है वह बेमानी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक ने बताया कि ऐसे में राजस्थान नवनिर्माण पार्टी का गठन किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता देश में सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलायेंगे।

Important meeting of Rajasthan Navnirman Party workers, a look
Important meeting of Rajasthan Navnirman Party workers, a look

एक नई सोच के साथ राजस्थान को एक आदर्श राज्य के रूप में नवगठित कर पार्टी देश में उदाहरण प्रस्तुत करेगी। आज देश में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, शिक्षण के स्तर में गिरावट और समाज के सभी वर्गों में असमानता, अलगाव, असंतोष, पिछड़ापन, अगड़े पिछड़े की भावना जस की तस बनी हुई है।

राष्ट्रीय सचिव यशवंत सेमुअल जाॅर्ज ने कहा कि राजस्थान नवनिर्माण पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के वंचित एवं देश की सामाजिक आर्थिक उन्नति के प्रति समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नवनिर्माण पार्टी का सदस्य बना कर उन्हें जनप्रतिनिधित्व हेतु आगे लाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं से कहा की नव निर्माण पार्टी भ्रष्ट तरीके से वोट लेने का विरोध करेगी और जाति धर्म और संप्रदाय के नाम पर वोट ना देकर योग्य उम्मीदवार जो सबको साथ लेकर चले देश और अपने क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित हो उसी को वोट देने के लिए सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश में एकता और अखंडता का संदेश फैलायेगी।

Rajasthan Navnirman Party
Rajasthan Navnirman Party

इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक, राष्ट्रीय सचिव यशवंत सैमुअल जॉर्ज, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, प्रदेश सचिव जितेंद्र जांगिड़, जयपुर संभाग सचिव आशीष नायक, और जयपुर जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नरेंद्र कुमार शर्मा तथा हिन्द चेतना समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सचिव रंगलाल चौधरी और प्रदेश से कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

These areas in Jaipur are still getting corona positive, go?

जयपुर में इन इलाकों में मिल रहे है अभी भी कोरोना पॉजिटिव, जाने?

आजकल पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर है आज पूरी दुनिया में किसी भी …