Breaking News
Home / लाइफस्टाइल / बहार का खाना और जहर एक समान, जाने कैसे

बहार का खाना और जहर एक समान, जाने कैसे

Springtime food and poison alike, how to know
Springtime food and poison alike, how to know

आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे से लेकर बड़ों तक फास्ट फूड खाने के लिए बहाने ढूंढते रहते हैं। हर व्यक्ति जानता है कि फास्ट फूड बाजार में बिकने वाला जहर है फिर भी उसे खाने से अपने आप को रोक नहीं पाते। ज्यादातर लोग पोस्टिक खाने की जगह फास्ट फूड को ज्यादा अहमियत देने लगे हैं। शहरों में यह हालत और भी ज्यादा बुरी है। हॉस्टल या घर से दूर रहने वाले लोग अक्सर फास्ट फूड ही खाते हैं।

फास्ट फूड की वजह से कई सारी बीमारियां, मोटापा, डायबिटीज आदि समस्या बढ़ रही है। फास्ट फूड में अतिरिक्त मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो कि मोटापा बढ़ाने का मुख्य कारण है। फास्ट फूड खाने से अस्थमा की और सांस लेने में दिक्कत की समस्या बढ़ रही है। विशेष रूप से बच्चों में भी सांस लेने की दिक्कत बढ़ रही है।

आइए इस लेख के जरिए जानते हैं जंक फूड के कारण होने वाले नुकसान।

सर दर्द की वजह भी बन सकता है जंक फूड। सोडियम से भरपूर जंक फूड जैसे कि फ्रेंच फ्राइस सर दर्द का कारण बनती है। ऐसे में जरूरी है कि आप फ्रेंच फ्राइस का सेवन ना करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।

डिप्रेशन का भी वजह है जंक फूड। जंक फूड हमारे शरीर में हार्मोन इमबैलेंस कर देता है जिसकी वजह से डिप्रेशन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रिसर्च की मानें तो जो व्यक्ति ज्यादा जंक फूड खाता है उनमें डिप्रेशन के संभावना भी ज्यादा होती है।

शायद आप जानते हो कि मुहांसों की भी मुख्य वजह फास्ट फूड ही है। फास्ट फूड में मौजूद कार्ब मुहांसों का कारण बन सकता है।

दांतों में सड़न की वजह है फास्ट फूड। फास्ट फूड में पाया जाने वाला कार्ब और चीनी एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं जो टूथ एनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही यह कैविटीज का भी कारण बनते हैं।

हार्ट अटैक का कारण भी बन सकते हैं फास्ट फूड। हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर ही हार्टअटैक के दो मुख्य वजह हैं। सोडियम से भरपूर फास्ट फूड से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जिसकी वजह से हार्टअटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

फास्ट फूड से होने वाले नुकसान को 4 गुना बढ़ाते हैं मोटापा। फास्ट फूड में अतिरिक्त कैलोरी पाई जाती है जो मोटापा की मुख्य वजह बनती है। बिना व्यायाम अत्यधिक मात्रा में कैलोरी लेना मोटापा की वजह बनती है। मोटापा अनेकों बीमारियों का घर है। इसकी वजह से आपको सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

फास्ट फूड बन सकता है डायबिटीज का कारण। जंक फूड में अत्यधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि ब्लड ग्लूकोस लेवल बढ़ाने की मुख्य वजह है। इसी वजह से जंक फूड की वजह से आपको डायबिटीज जैसी बीमारी भी हो सकती है।

तो यह थे फास्ट फूड से होने वाले कुछ नुकसान।
आशा है यह लेख आपको पसंद आया।
धन्यवाद

Check Also

These Miraculous Benefits Of Turmeric Are Hardly Known To You

हल्दी के ये चमत्कारी फायदे शायद ही आप जानते होंगे

हल्दी एक भारतीय औषधीय पौधा है जिसका हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है जिसे …