Breaking News
Home / लाइफस्टाइल / वैक्स बनाने के आसान व घरेलु उपाय

वैक्स बनाने के आसान व घरेलु उपाय

Easy and home remedies for making wax
Easy and home remedies for making wax

आज के इस समय में चाहे कोई लड़का हो या लड़की सभी अपने आप को खूबसूरत दिखाने की होड़ में लगे रहते हैं। लड़कियां अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए ज्यादा मेहनत करती है। पार्लर जाना, फेशियल कराना आदि ना जाने क्या-क्या तरीकों से महिलाएं अपने आप को सबसे ज्यादा खूबसूरत रखने की कोशिश करती है। इन्हीं में से एक तरीका है वैक्सीग। आज के इस दौर में सभी महिलाएं अनचाहे बालों को हटाना चाहती है। इन दिनों महिलाओं में वैक्सिंग का चलन जोरों पर है।

हर महिला वैक्सिंग के जरिए अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती है। वैक्सिंग को हेयर रिमूवल क्रीम और रेसर से सुरक्षित माना जाता है। हर बार यह संभव नहीं हो पाता कि हम पार्लर जाए और वैक्सिंग कराएं। ऐसे में आप आमतौर पर घर पर पाए जाने वाली चीजों से घरेलू वैक्स तैयार कर सकते हैं। बाजार में उपलब्ध वैक्स से रेशस, ललासी आदि समस्याएं हो सकती है परंतु इन घरेलू वैक्स से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।

वैक्सिंग करने से आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है। वैक्सिंग न केवल आपके अनचाहे बालों से आपको छुटकारा दिलाता है परंतु टैनिंग और डैड सेंल्स को भी हटाता है। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं घर पर ही पाए जाने वाली चीजों से कैसे घरेलू वैक्स बनाई जाए।सबसे पहला तरीका है

नींबू और चीनी से घरेलू वैक्स: इसके लिए आपको नींबू का रस और चीनी को मिलाकर चार पांच मिनट तक गर्म करना है। इससे एक वैक्स जैसा ही चिपचिपा पदार्थ बन जाएगा। इस चिप चिपे पदार्थ को लगाकर वैक्सिंग स्ट्रिप्स से हटा ले। इसमें कोई रसायन नहीं होता इसीलिए आपकी त्वचा पर कोई नुकसान नहीं करेगा।

गन्ने के रस और नींबू की मदद से भी घरेलू वैक्स बनाई जा सकती है। एक चौथाई भाग गन्ने का रस लीजिए और उसमें लगभग 2 भाग नींबू का रस मिलाइए। तैयार मिश्रण में शहद और कॉर्न फ्लार को मिलाकर वैक्स तैयार कर ले। तैयार वैक्स को त्वचा पर लगाइए और वैक्सिंग स्ट्रिप्स के जरिए हटा दीजिए।

आटा और मुल्तानी मिट्टी की मदद से भी आप घरेलू वैक्स बना सकते हैं। आटा और मुल्तानी मिट्टी को मिलाइए और इसमें मिल्क पाउडर और नींबू रस को मिलाकर थोड़ा ठोस तैयार कर लीजिए। इसे आप उबटन की तरह इस्तेमाल कर कर अनचाहे बालों को हटाए।

अगला वैक्स बनाने का तरीका है चावल का आटा और शहद। सबसे पहले बेसन और शहद का पेस्ट बना लें और उसमें चावल के आटे को मिलाकर पेस्ट बना लें। बने हुए पेस्ट को स्किन पर लगाएं और 15 मिनट बाद रगड़ कर छुटा ले। जलन होने पर आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं।

इन तरीकों से आप घर पर ही घरेलू वैक्स बना सकते हैं।
आशा है यह लेख आपको पसंद आया।
धन्यवाद

Check Also

These Miraculous Benefits Of Turmeric Are Hardly Known To You

हल्दी के ये चमत्कारी फायदे शायद ही आप जानते होंगे

हल्दी एक भारतीय औषधीय पौधा है जिसका हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है जिसे …