मुंबई :- अधिकतर मर्दो थकान की समस्या देखने को मिलती है। वह हमेशा आलस में भरे रहते हैं। इसके कई कारण हैं। जैसे अधूरी नींद या तनाव से होने वाली थकान तो पूरी नींद लेने से खत्म हो जाती है परंतु थकान अगर किसी बीमारी की वजह से है तो वो आसानी से ठीक नहीं होती।
टेस्टोस्टेरोन
टेस्टोस्टेरोन नाम के हॉर्मोन का स्तर पुरुषों में वयस्कता और किशोरवस्था के प्रारंभिक चरणों में सबसे अधिक सक्रिय होता है। जैसे-जैसे पुरूषों की उम्र बढ़ती है तो, उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर प्रति वर्ष 1% कम होता जाता है।
डिप्रेशन एक बीमारी
डिप्रेशन के लक्षण में उदासी ,सुस्त रहना, निराश रहना, लोगो से हताश रहना, नींद ना आना , काम में मन न लगना जिसे भी डिप्रेशन की समस्या हो उसे अपना इलाज़ जरूर कराना चाहिए वरना यह खतरनाक हो सकता है
नींद संबंधी बीमारी
जल्दी नींद न आना या नींद की गुणवत्ता की कमी के कारण भी ऊर्जा के स्तर में कमी आती है। कम ऊर्जा के स्तर के लिए नींद भी जिम्मेदार होती है अगर आप नाईट शिफ्ट करते हैं, देर रात तक जागते हैं आदि तो भी ये दिक्कत आती है।