क्या आप अपने सांवले रंग से हीन भावना महसूस करते हैं। क्या आप अपने आप को अपने सांवले रंग की वजह से अपने दोस्तों में अकेला महसूस करते हैं। क्या सांवला रंग आपके कॉन्फिडेंस को कम कर रहा है। आइए इस लेख के जरिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में अपने चेहरे पर निखार पा सकते हैं और अपने आप को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
नींबू: नींबू ना केवल आपके चेहरे पर निखार लाएगा परंतु आप के दाग धब्बों को भी कम करेगा। इसीलिए रोजाना एक ताजा नींबू को अपने चेहरे पर रगड़े और 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अपने चेहरे को धो ले।
हल्दी: चेहरे पर निखार लाने के लिए हल्दी एक कारगर उपाय है। एक चम्मच हल्दी पाउडर में दो चम्मच नींबू रस मिलाएं और मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। अपना चेहरा साफ पानी से धो ले।
बेसन: दो चम्मच बेसन में गुलाब जल मिलाएं और फेस पैक बना ले। उस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक रहने दे। फेस पैक सूखने के बाद अपने चेहरे को धो ले। आप इस फेस पैक में हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो नेचुरल ब्लीचिंग के लिए प्रसिद्ध है। आप दो टमाटर और उसमें दो चम्मच नींबू का रस और बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाएं फिर अपना चेहरा धो लें।
दही: दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर अपना चेहरा धो लें।
इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप जल्द ही एक गोरी और निखरती त्वचा पा सकते हैं।
आशा है यह लेख आपको पसंद आया।
धन्यवाद